विधायक ने डीजीपी से की थानाध्यक्ष की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने डीजीपी से की थानाध्यक्ष की शिकायत

डीजीपी ने आसिफ रेजा मामला में सीआईडी से जांच कराने का दिया आदेश

विज्ञापन

डीजीपी ने आसिफ रेजा मामला में सीआईडी से जांच कराने का दिया आदेश किशनगंज पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बहादुरगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार एवं तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार के विरुद्ध डीजीपी विनय कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर मांग पत्र सौंपा. डीजीपी ने दोनों पदाधिकारियों के कार्यशैली की जांच सीआईडी से कराने का फैसला लिया है. इस मामले को लेकर पूर्व विधायक ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को भी मांग पत्र सौंपा. पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इसकी शिक़ायत अल्पसंख्यक आयोग बिहार से भी की गई. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी कार्यालय में मौजूद नहीं थे, फोन पर उनसे बात हुई तो उन्होंने जल्द अल्पसंख्यक आयोग में मामले की सुनवाई शुरू करने का भरोसा दिलाया है. पूर्व विधायक ने मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीआईजी पूर्णियां एवं पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया है. पूर्व विधायक ने बताया कि बुधवार को आसिफ रेजा का सीजेएम कोर्ट में बेल रिजेक्ट हो गया है, आने वाले दो दिनों में डीजे कोर्ट में बेल फाईल किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन