ठंड व घने कोहरे से घर में दुबके रहे लोग, खेतीबारी प्रभावित
Updated at : 03 Jan 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को दिनभर घना कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए, जिससे ठंड और अधिक बढ़ हो गयी
विज्ञापन
ठाकुरगंज.
ठाकुरगंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को दिनभर घना कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए, जिससे ठंड और अधिक बढ़ हो गयी. बढ़ती ठंड और कोहरे का सबसे अधिक असर किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है. घना कोहरा छाए रहने से किसानों को खेतों में काम करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं. वहीं सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही. दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा, जिससे यातायात प्रभावित रहा. ग्रामीण क्षेत्र के किसानों व पशुपालकों छोटू राजभर, संजीव सिंह, लालू मंडल, मोहन चौहान, असफीर् आदि ने बताया कि कोहरे के कारण ठंड काफी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर दुधारू पशुओं पर भी पड़ रहा है. जो गाय और भैंस पहले प्रतिदिन लगभग 10 लीटर दूध दे रही थी, उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता घटकर करीब छह लीटर रह गयी है. घने कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में कैद को मजबूर हैं, नौकरी पेशा लोग अलाव के भरोसे काम के लिए घरों से निकल रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




