अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त

सीओ मोहित राज ने गुरुवार को गौरीहाट के समीप मुख्यपथ पर अवैध खनन कर लाये जा रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई की है
पहाड़कट्टा सीओ मोहित राज ने गुरुवार को गौरीहाट के समीप मुख्यपथ पर अवैध खनन कर लाये जा रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई की है. ट्रैक्टर पर लगभग 100 सीएफटी बालू लदा था. उक्त ट्रैक्टर को जब्त करते हुए खनन विभाग को अग्रोतर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है. बता दें कि अंचल अधिकारी मोहित राज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को गौरीहाट के समीप रोक कर माइनिंग चालान की मांग की. लेकिन चालक द्वारा बालू से सम्बंधित किसी प्रकार का वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर किया गया. सीओ मोहित राज ने बताया कि सरकार द्वारा निर्गत पर्यावरणीय स्वीकृति के आलोक में मानसून अवधि 15 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक सभी बालूघाटों से किसी प्रकार का खनन नहीं किया जाएगा. पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. ईधर प्रखंड क्षेत्र में सीओ के औचक निरीक्षण एवं कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










