ePaper

15 करोड़ की लागत होनवाले कई योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास

Updated at : 22 Sep 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
15 करोड़ की लागत होनवाले कई योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को किया

विज्ञापन

किशनगंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को किया. इस दौरान किशनगंज समाहरणालय में भी सीधा प्रसारण किया गया. डीएम विशाल राज की उपस्थिति में जिलेभर के 15 करोड़ की लागत से होनेवाले योजनाओं का शिलान्यास हुआ. इस प्रसारण में उपस्थित होकर कई जनप्रतिनिधि व आमजन साक्षी बने. 15 करोड़ से नगर परिषद, किशनगंज क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा–मझिया ब्रिज का निर्माण कार्य, शिव ठाकुर के दुकान से पवना पुल तक सड़क के दोनों तरफ आरसीसी नाला का निर्माण, थाना चौक से पेट्रोल पंप चौक तक सड़क के दोनों तरफ आरसीसी नाला का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर से किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने भी योजनाओं के शिलान्यास का साक्षी बनकर अपनी सहभागिता दर्ज की. इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, बुडको के सहायक अभियंता सत्य प्रकाश, अन्य अभियंता एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन