दो कमरे में एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित

Updated:
विज्ञापन
दो कमरे में एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित

प्रखंड के बसीर नगर गांव में बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है

विज्ञापन

ठाकुरगज प्रखंड के बसीर नगर गांव में बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है. यहां दो कमरों में एक से पांच तक की कक्षाएं चल रही है. एक कक्षा के आधे हिस्से में स्कूल का कार्यालय भी बना हुआ है. प्राथमिक विद्यालय बसीरनगर में आठ शिक्षक हैं. 19 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आये इस स्कूल को अपनी भूमि नहीं होने के कारण सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया. 19 वर्षो के बाद भी यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है. यहां बिजली और शौचालय का अभाव है जिस कारण शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले विद्यालय में 138 बच्चे नामांकि है. एक कमरे में कक्षा एक और दो तो वहीं दूसरे कमरे में तीन, चार व पांच कक्षा संचालित होती है. विद्यालय की इतनी दर्दनाक हालत है फिर भी कुछ नहीं हो रहा है तो सरकार की ओर से मिलने वाली राशि का उपयोग कहां होता है. बताते चले वित्तीय वर्ष 21-22 से समग्र अनुदान राशि के रूप में विद्यालय को पचास हजार की राशि मिलनी आरंभ हुई थी. इसके अलावे प्रधान शिक्षिका काजल कुमारी का कहना है कि समग्र अनुदान की राशि का इस्तेमाल नहीं किया गया है वह राशि बैंक खाते में ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है. हालांकि उन्होंने माना कि विभाग से मिलने वाली अन्य राशियों से विद्यालय में फर्नीचर, गोदरेज, टेबुल व कुर्सी की ख���ीदारी की गई है. इतने के बाद भी उच्च अधिकारी की ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाना आश्चर्य की बात है. ठाकुरगंज प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन