ePaper

खेलकूद में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 26 May 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

मशाल कार्यक्रम के तहत सीआरसी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलवा में खेल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया

विज्ञापन

किशनगंज.

मशाल कार्यक्रम के तहत सीआरसी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलवा में खेल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को गति देना तथा खेलों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है. आयोजन में सीआरसी के चार स्कूलों काशीपुर, बेलवा, सालकी और चिलमारी के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया. सोमवारको कबड्डी और साइकिल दौड़ प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में कबड्डी में गर्ल्स अंडर 14 में बेलवा विजेता, बॉयज अंडर 14 में काशीपुर विजेता, बॉयज अंडर 16 में बेलवा विजेता, साइकिल दौड़ में गर्ल्स अंडर 14 में बेलवा विजेता, बॉयज अंडर 14 में बेलवा विजेता, गर्ल्स अंडर 16 में सालकी विजेता, बॉयज अंडर 16 में सालकी विजेता रहे. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी सहभागिता दिखाई. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के उत्साह और अनुशासन ने यह सिद्ध किया कि मशाल कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक बल्कि सह-शैक्षणिक विकास में भी सहायक है. विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और आयोजकों की सराहनीय पहल से यह आयोजन प्रेरणादायी और सफल सिद्ध हुआ. “मशाल ” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने का अवसर केवल कक्षा तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि खेल-कूद और व्यावहारिक अनुभवों से भी वे जीवन के लिए तैयार हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन