ePaper

पीएम श्री नवोदय विद्यालय में समारोह संपन्न

Updated at : 29 Dec 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम श्री नवोदय विद्यालय में समारोह संपन्न

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह संपन्न हुआ

विज्ञापन

किशनगंज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह संपन्न हुआ. जिसमें लगभग एक सौ पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने भाग लिया.अपने स्वागत भाषण में नवोदय विद्यालय प्राचार्य मो मेराज आलम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के शुभ दिन हमें अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है. कर रहे हैं. एलुमनी प्रेसिडेंट वकार अकरम ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शिक्षक श्री ऐजाज अहमद तथा एन के पी गुप्ता ने विद्यालय के पुराने अनुभवों को साझा किया. वहीं एलुमनी छात्रों ने प्रथम टर्म परीक्षा में रैंक लाने वालों को सम्मानित किया. एलुमनी सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर इस विद्यालय के तथा दूसरे विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं में कमांडेंट बीएसएफ, बीडीओ किशनगंज करमवीर, डीपीआरओ भागलपुर कुमारी बबीता, डॉ इकवाल, ई कंचन, एसडीओ फुरकान, सत्यम, डॉ सुरैया तरन्नुम, प्रो डॉ शफी अफरोज, मुखिया जी हसन, दानिश अकरम, अंजार आलम, नक़ीब अहमद, शादी अफरोज, मेराज आलम, रहवर आलम, अशद आलम , डॉ सैफ अनवर, डॉ अभिषेक, डॉ आमिर ग़ज़ली, विवेक कुमार, एम अख्तर हुसैनी आदि सम्मिलित हुए. मंच संचालन का कार्य दीप कुमार ने किया. भोजन उपरांत संगीत शिक्षिका खुशबू कुमारी के निर्देशन में रंगारंग सांसकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसके उपरांत इंटर हाउस कबड्डी मैच का आयोजन किया गया तथा एलुमनी एसोसिएशन तथा विद्यालय की वालीबॉल टीम के बीच दोस्ताना मैच हुआ. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गौतम दास ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया .इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन