ePaper

महिला थाना में मामला दर्ज

Updated at : 05 Oct 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
महिला थाना में मामला दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

किशनगंज दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है. न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मानसी देवी की शादी गत 24 मई को मजगामा राम टोला निवासी संतोष कुमार राम के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे. हर दिन की प्रताड़ना से तंग आकर मानसी ने कोर्ट परिवाद दायर कर दिया था लेकिन न्यायालय ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा कर मानसी को ससुराल भेज दिया था. 16 जून को पति संतोष ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर फिर मानसी की बेरहमी से पिटाई कर दी और गले से सोने की चेन छीन लिया. इस घटना के बाद मौके पर से फरार हो गया. मायके वालों ने मानसी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद वह एकबार फिर से न्यायालय की शरण में जा पहुंची. न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में पति व अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन