शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को ले चला अभियान

Updated:
विज्ञापन
शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को ले चला अभियान

पोठिया थाना की पुलिस ने चिचुआबाड़ी चौक पर रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने चिचुआबाड़ी चौक पर रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर यह अभियान थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में चलाया गया. इसका मुख्य उद्देश्य अवैध बालू लदे ट्रेक्टरों की जांच एवं प्रतिबंधित शराब कारोबारियों पर नकेल कसना और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराना है. अभियान के दौरान बाइक, चार पहिया, ई-रिक्शा, सवारी वाहन, ट्रैक्टर जैसे वाहनों की जांच की गई. चिचुआबाड़ी चौक पर इस्लामपुर, ठाकुरगंज, सोनापुर व किशनगंज से आने वाली सभी वाहनों को रोककर गहनता से जांच की गयी. इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और नंबर प्लेट की विशेष रूप से जांच की जा रही थी. ईधर पोठिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ट्रेक्टर चालकों में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करना है और अवैध बालू लदे वाहनों एवं शराब कारोबियों पर नकेल कसना है. वाहन जांच अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी मणिभूषण पासवान, एसआई सुजीत कुमार दलबल के साथ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन