तस्कर के साथ झड़प में बीएसएफ जवान घायल

Updated:
विज्ञापन
तस्कर के साथ झड़प में बीएसएफ जवान घायल

इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर के समीप पांजीपाड़ा से सटे आमबाड़ी सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में लगे तस्करों ने बीएसएफ जवान पर हसुआ से आक्रमण कर दिया.

विज्ञापन

किशनगंज. इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर के समीप पांजीपाड़ा से सटे आमबाड़ी सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में लगे तस्करों को जब बीएसएफ 184वीं बटालियन के जवानों ने ललकारा, तो एक तस्कर ने बीएसएफ जवान पर हसुआ से आक्रमण कर दिया. जिसमें बीएसएफ जवाब घायल हो गया. घायल जवान का इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में घायल मो अजीजुल को इलाज के लिए एमीएम से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हालांकि बीएसएफ के अधिकारियों ने अब तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन