15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जरूतमंदो के बीच किया गया कंबल वितरण

नव वर्ष के अवसर पर किशनगंज के हरिजन बस्ती गीदड़पट्टी में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया

किशनगंज नव वर्ष के अवसर पर किशनगंज के हरिजन बस्ती गीदड़पट्टी में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. किशनगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुनील मोहन झा के नेतृत्व में जरूरतमंदों और गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. स्टेशन मास्टर सुनील मोहन झा ने इस दौरान सभी प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी एवं समर्थ लोगों से अनुरोध किया कि वह भी इस नेक काम में आगे आए और जरूरतमंदों की यथा संभव मदद करे.इस दौरान किशनगंज स्टेशन के स्टेशन मैनेजर दीपक कुमार, धर्मवीर कुमार, बलराम प्रसाद सिंह एवं आरएसएस के पर्यावरण प्रभारी देवू दा का भरपूर सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel