ePaper

पीएम मोदी की उपलब्धियों को घर घर पहुंचा रही भाजपा

Updated at : 12 Jun 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी की उपलब्धियों को घर घर पहुंचा रही भाजपा

पीएम मोदी की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचा रही भाजपा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठाकुरगंज

भाजपा प्रांतीय प्रवक्ता राकेश पोदार ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा और लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि भारत अब चुप्पी से सर्जिकल शुद्धता की ओर बढ़ चुका है और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक्स और ऑपरेशन सिंदूर जैसी साहसिक और संतुलित प्रतिक्रियाएं दी गईं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विशाल कार्य पूरे किए गए हैं, जिससे देश को लंबी अवधि के विकास की दिशा में रखा गया है. भाजपा के जिला स्तरीय कई नेता इस दौरान मौजूद थे.

वैश्विक शक्ति बनकर उभरा भारत

भाजपा इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) प्रति व्यक्ति 2014 में 86,647 रुपये से बढ़कर 2025 में 2 लाख रुपये हो गया है. यह बढ़ोतरी मोदी सरकार की तरफ से किए गए संरचनात्मक आर्थिक सुधारों का परिणाम है. भाजपा नेता ने यह भी बताया कि स्टार्ट अप इंडिया योजना के तहत छोटे व्यापारियों को ऋण देने के कारण वे अब सिर्फ जीवित रहने से आगे बढ़कर विकास की ओर बढ़े हैं और उन्होंने बड़ा प्रभाव डाला है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का वित्तीय समावेशन सूचकांक 2017 में 43 से बढ़कर 2024 में 64 हो गया है, जो प्रधानमंत्री जन धन योजना और अन्य उपायों का परिणाम है.

महिला सशक्तिकरण के लिये कई कदम उठाए गए

किसानों के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं लागू की गईं. जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और उर्वरक सब्सिडी बढ़ाना, जिससे किसानों का खर्च कम हुआ और उनकी आय में बढ़ोतरी हुई. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई कदम उठाए गए. पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं ने संस्थागत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया और माताओं की जान बचाई.

स्टार्ट-अप मूल्यांकन 450 अरब डॉलर पहुंचा

महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 2014 में 2.25 करोड़ थी. 2024 तक बढ़कर 10.05 करोड़ हो गयी है. स्टार्टअप की संख्या 2014-15 में 500 थी, 2021-22 में 1.61 लाख हो गयी. भारतीय स्टार्टअप का मूल्यांकन 2014 में 5 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में 450 अरब डॉलर हो गया है.

मोदी काल में ठाकुरगंज का भी हुआ विकास

पीएम मोदी के सेवाकाल में ठाकुरगंज के विकास का दावा करते हुए भाजपा नेताओं ने बताया कि सीमांचल का यह इलाका विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ चला है. ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना में ठाकुरगंज पूरे सूबे में 10 वे स्थान पर पहुंचा. जल्द ही कई रेल प्रोजेक्ट इस इलाके को मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन