Bihar News: किशनगंज में ताश खेलने के दौरान पुरानी दीवार गिरी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Dec 2024 12:23 AM

विज्ञापन

अस्पताल में रोते बिलखते परिजन

Bihar News: किशनगंज में कोहराम उस वक्त मच गया जब ताश खेल रहे लोगों पर अचानक एक घर की पुरानी दीवार गिर गई. दीवार में दबकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के किशनगंज से दुखद खबर है. बहादुरगंज की गुदड़ी स्थित मछली बाजार में रविवार की देर शाम में अचानक ही एक घर की दीवार गिर गयी. दिवार में दब कर तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज बहादुरगंज हॉस्पिटल में चल रहा है. मृतकों में मुख्य बाजार के वार्ड नंबर 10 निवासी 42 वर्षीय मास्टर भरत लाल, बेनी बस्ती के सब्जी दुकानदार 55 वर्षीय शाहिद आलम व सताल पलासमनी के 60 वर्षीय मो आलम शामिल हैं.

अचानक भरभराकर गिरी दीवार

घटना के दौरान सभी लोग एक जर्जर मकान में ताश खेलने में मशगूल थे, इसी बीच दशकों पूर्व निर्मित घर की 10 इंच मोटी दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी. इस हृदय विदारक घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग जुट गये. कई लोगों की मौत की चर्चा होने लगी. दुर्घटना में वार्ड नं 07 निवासी 30 वर्षीय सज्जाद अंसारी व एक अन्य लोग घायल हैं. स्थानीय लोग आनन-फानन में सभी लोगों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज ले आये.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

घटना के बाद मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के रोने-चिल्लाने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया. बुरी तरह से घायल शाहिद आलम व मो आलम को प्राथमिक उपचार के बाद किशनगंज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इससे पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मास्टर भरत लाल को मृत घोषित कर दिया गया था. उधर, हॉस्पिटल परिसर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशा कांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौके पहुंच गये और आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गये. देर रात तक मलबा हटाने व अन्य राहत कार्य जारी था.

Also Read: Road Accident: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, पिकअप चालक ने एक दर्जन लोगों को रौंदा, महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन