BAHADURGANJ VIDHAN SABHA-मजहबी पार्टियां सीमांचल में भाई से भाई को लड़ाने की फिराक में है, रहे सावधान - इकरा

यूपी के केराना की सपा सांसद इकरा हसन ने गुरुवार को नया लौचा हाट मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रो मुस्सबिर आलम के पक्ष में महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आवाम से महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की.
बहादुरगंज. यूपी के केराना की सपा सांसद इकरा हसन ने गुरुवार को नया लौचा हाट मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रो मुस्सबिर आलम के पक्ष में महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आवाम से महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. सांसद इकरा हसन ने कहा कि समाज में गंगा – जमुनी तहजीब को तोड़ने के सिवाय भाजपा की सरकार में कोई काम नहीं होता. विकास या फिर किसी भी समस्याओं के समाधान की बात से उन्हें कोई लेना देना ही नहीं. बस भाजपा सहित ऐसी कुछ मजहबी पार्टियां सिर्फ नफरती भाषणों के जरिये सीमांचल में भाई – भाई के बीच में विवाद करवा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना जानती हैं. परन्तु , हमें वैसे नफरत भरे भाषण से क्या लेना देना. हमें तो इंसान होने की वजह से रोटी – कपड़ा , मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए. हमें तो सिर्फ दवा, बिजली – पानी और रोजगार चाहिए. सांसद इकरा ने कहा कि आपके बुनियादी हितों को लेकर महागठबंधन लड़ाई लड़ रही है. उस लड़ाई में हमें आपसे सहयोग की उम्मीद है. आगामी 11 नवंबर को महागठबंधन के प्रत्याशी भाई प्रो मुस्सबिर आलम के पक्ष में जोरदार मतदान करें. बाढ़ पानी , रोजगार जैसी अलग – अलग समस्याओं के समग्र समाधान को लेकर आगे बढ़ें. इससे पहले महागठबंधन के प्रत्याशी प्रो आलम ने जात पात एवं मजहब से ऊपर उठकर सभा में उपस्थित लोगों को अपने दोनों हाथ उठाकर कांग्रेस के चुनावी निशान पंजा छाप पर मतदान करने की अपील की. ताकि आपका भाई – आपका बेटा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकें. उन्होंने भीड़ को विश्वास दिलाया कि आपका मेहनत व सहयोग व्यर्थ नहीं जाएगा एवम मजहबी ताकतों को उनकी कथनी – करनी व नफरती हकीकत का एहसास करवा कर ही दम लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




