बीसीओ ने ग्रहण किया बीईओ का प्रभार

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंजय कुमार ने मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान बीईओ कुमकुम मल्लिक मौजूद थी.
ठाकुरगंज. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंजय कुमार ने मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान बीईओ कुमकुम मल्लिक मौजूद थी. बीईओ के पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालय कर्मियों के द्वारा फूल-माला पहनाकर प्रभारी बीईओ का स्वागत किया गया. विदित हो कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार ठाकुरगंज सहकारिता पदाधिकारी अंजय कुमार को दिया गया है. प्रभारी बीईओ अंजय कुमार ने शिक्षकों को समय से विद्यालय आने एवं सही संचालन सही मध्याह्न भोजन आदि को लेकर जिम्मेदार रहने की बात कही. वहीं शिक्षकों ने कहा की नये बीईओ के आ जाने से प्रखंड स्तरीय कार्य के लिए शिक्षकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साथ ही नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी शिक्षको की ओर से बधाई दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










