ePaper

पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा संजीव

Updated at : 15 Sep 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
पिछड़े वर्ग के छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग: डा संजीव

मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने संचालित प्राक प्रशिक्षण केन्द्र में नये सत्र का आरंभ सोमवार को किया

विज्ञापन

-मारवाड़ी कॉलेज में प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के नये सत्र का शुभारंभ. -प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क क्लास किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने संचालित प्राक प्रशिक्षण केन्द्र में नये सत्र का आरंभ सोमवार को किया. यह निःशुल्क है, जो कोचिंग कक्षाओं के ओरिएंटेशन प्रोग्राम से शुरू हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) संजीव कुमार ने की. उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी. अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी प्रीति कुमारीं ने कहा कि इस कोचिंग के अंतर्गत यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, नर्सिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से कराई जा रही है. कोचिंग के लिए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 3000 रुपये एवं पुस्तकें भी निःशुल्क दी जाती हैं. प्रधानाचार्य ने बिहार सरकार की इस योजना का लाभ बीसी-इबीसी छात्र-छात्राओं को उठाने के लिए आह्वान किया. योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों से कोचिंग लेकर अपना भविष्य निर्माण करने की नसीहत दी. हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ सजल प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में मार्गदर्शन और संसाधनों की आवश्यकता है. यह निःशुल्क कोचिंग छात्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी. प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के डायरेक्टर डॉ उमा शंकर भारती ने स्वागत भाषण किया. उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ क़ासीम अख़्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया और अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे. डा. अश्विनी कुमार,डॉ. विजयता दास, डॉइम्तियाज अली, डॉ मनारूल हक, डॉपार्था बागची, डॉ रमेश कुमार, डॉअनुज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन