एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी महिला 2024 का किशनगंज पहुंचने पर हुआ स्वागत

Updated at : 26 Oct 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी महिला 2024 का किशनगंज पहुंचने पर हुआ स्वागत

एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी महिला 2024

विज्ञापन

हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 का ट्रॉफी टूर कार्यक्रम संपन्न

किशनगंज

स्थानीय खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 का भव्य आयोजन किया गया. एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर, 2024 तक होने जा रहा है. इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने एक व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम की योजना बनाई है, जिसके तहत ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जा रहा है.

इस ट्रॉफी टूर का उद्देश्य न केवल एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि राज्य में हॉकी के प्रति उत्साह को भी जागृत करना है. इस दौरान हॉकी के खिलाड़ी, कोच और रेफरी एक विशेष बस के माध्यम से पूरे बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं, जिससे लोग इस खेल के प्रति प्रेरित हो सकें.

ट्राफी टूर पूर्णिया जिले से होते हुए किशनगंज जिले में ट्रॉफी टूर बस शनिवार को 11:30 बजे पूर्वाह्न किशनगंज स्थित सम्राट अशोक भवन में पहुंची. ट्रॉफी का विधिवत स्वागत किया गया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 हमारे बिहार के राजगीर में आयोजित की जा रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है. राज्य सरकार की प्राथमिकता है खेल को बढ़ावा देना है खासकर स्कूल के बच्चे खेल कूद में भाग ले. हम इस फील्ड में अच्छा करते हैं तो राज्य स्तर पर पहुंच सकते हैं हम लोगों को खुशी होगी कि आप लोग भी आगे जाकर देश का प्रतिनिधित्व करें. किसी अन्य खेल में आप राज्य या देश के लिए खेलेंगे तो हमें गर्व होगी इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को बुलाया गया है. आप लोग ही देश का भविष्य है आगे जाकर आपको ही कमान संभालनी है जो आज हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रही है टीम में जो महिलाएं हैं कल जाकर आपको ही उन्हें रिप्लेस करना है और प्रयास यह करना है कि आप और बेहतर करें. हम उम्मीद करते हैं यह बात आप लोग समझे होंगे. सभी बच्चों को कहा गया कि आप लोग अवसर का लाभ उठाएं और अपने फील्ड में अच्छा कीजिए और मेहनत कीजिए.

किशनगंज विधायक इजारूल हुसैन ने बताया कि हॉकी को राष्ट्र खेल कहा जाता है और हमारा मानना है कि हॉकी तथा फुटबॉल सबसे अच्छी खेल है यह एनर्जेटिक खेल है इसमें स्कूल के बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. सांसद ने बताया गया कि हॉकी एक बेहतरीन खेल है हॉकी में हम लोग गोल्ड लेकर आते थे. आज हमारे बिहार के राजगीर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आगाज में किया जायेगा. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी महिला 2024 का ट्रॉफी टूर पूर्णिया होते हुए किशनगंज आया है, इसके बाद अररिया जायेगी.

इस दौरान हॉकी के विभिन्न खिलाड़ी स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों में उपस्थित होकर युवाओं को हॉकी के खेल के महत्व और इसकी संभावनाओं के बारे में जागरूक किया गया. किशनगंज जिला, जिसे अपने सांस्कृतिक विविधता और खेलों के प्रति उत्साह के लिए जाना जाता है, इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना. यहां की युवा पीढ़ी इस अवसर का लाभ उठाकर हॉकी में अपने करियर की संभावनाओं को तलाश करेगी. एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)-2024 एक महत्वपूर्ण खेल है, जो न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है. हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे. कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, सांसद डॉक्टर जावेद आजाद, जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम, किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन, प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युम्न सिंह यादव, एडीएम, एसडीओ, जिले की वरीय उपसमाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं अन्य पदाधिकारी, कर्मी गण, जिले के स्कूल की छात्रा व खिलाड़ीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन