खगड़ा रेड लाइट एरिया से पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
खगड़ा रेड लाइट एरिया से पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार

खगड़ा रेड लाइट एरिया से पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज शहर के खगड़ा रेडलाइट एरिया में बुधवार क��� देर शाम को देह व्यापार के विरुद्ध पुलिस की टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में पांच महिला सहित 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. इसमें एक नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया गया है. अन्य तीन लड़कियों से भी जबरन देह व्यापार करवाया जाता था. इसमें असरफ अंसारी उर्फ सोनू अंसारी व उसकी पत्नी व एक अन्य महिला के बकेय्वरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. असरफ अंसारी की पत्नी मौके से फरार हो गई थी. इसके अलावा पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला के पर भी देह व्यापार में संलिप्त रहने का आरोप है. पुलिस ने एक आरोपित के घर से 61400 रुपये, चार मोबाइल व आपत्तिजनक वस्तु बरामद किया है. वहीं पुलिस की कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. दरअसल बंगाल के एक सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर पुलिस की विशेष टीम के द्वारा खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई थी. बाहर से नाबालिग लड़की को लेकर देहव्यापार करवाए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई थी. मामले में पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं पकड़ाए गए अन्य युवक वहां ग्राहक के रूप में आए थे जिसमें कुछ नाबालिग लड़के भी है. ये सभी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है. एसपी सागर कुमार को उक्त रेड लाइट एरिया में बाहर से नाबालिग को जबरन लाकर देहव्यापार करवाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद एसपी सागर कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी रविशंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन