अंबेदकर रथ सह जन संवाद यात्रा पहुंची नया गांव, जदयू कार्यकर्ता ने किया स्वागत

Updated at : 31 Jan 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
अंबेदकर रथ सह जन संवाद यात्रा पहुंची नया गांव, जदयू कार्यकर्ता ने किया स्वागत

जदयू अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के अंबेडकर रथ सह जनसंवाद यात्रा का कारवां शुक्रवार को ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली के नयागंज गांव पहुंचा. जिसका कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके स्वागत किया.

विज्ञापन

पौआखाली.जदयू अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के अंबेडकर रथ सह जनसंवाद यात्रा का कारवां शुक्रवार को ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली के नयागंज गांव पहुंचा. जिसका कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके स्वागत किया. नगर अध्यक्ष हवेबुर्रहमान की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने अनुसूचित जाति व जनजाति के आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान और विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं. पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुसूचित जाति जनजातियों को हाशिए पर रखा, किंतु अंबेडकरवादी विचारधारा पर चलने वाली नीतीश कुमार की सरकार समानता का अधिकार और समरसता की भावना लिए हर वर्ग जाति धर्म के लोगों में न्याय के साथ विकास का सामान अवसर प्रदान कर रही हैं. नीतीश कुमार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति एवम जनजाति को पंचायती राज व्यवस्था में प्राप्त आरक्षण से उनके नेतृत्व को तथा नारी सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है. इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को फिर से मजबूत करने की उन्होंने अपील की है. वहीं प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार राम और पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने कहा कि नीतीश सरकार के हर एक कार्यकाल ने विकास के स्वर्णिम अवसर गढ़ने का काम किया हैं. सूबे में खासकर शिक्षा स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तथा आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के क्षेत्र में जो परिवर्तन दिख रहा है वह विकास के मामले में मील का पत्थर साबित हुआ है. बीते 19 वर्षों से बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग हर क्षेत्र में न्याय के साथ विकास की गाड़ी पटरियों पर निरंतर रूप से आगे बढ़ रही है. और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सफल जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही विधानसभा चुनाव में एकबार पुनः भारी बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. कार्यक्रम में कमाल अंजुम, फिरोज अंजुम, नूर इस्लाम नूरी, बलराम दास, जानकी सिन्हा, अजय सिन्हा, मनोज साह, मसूद आलम, सहादुर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन