ePaper

सड़क निर्माण में घटिया सीमेंट व लोकल बालू के इस्तेमाल का आरोप

Updated at : 28 May 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घटिया सीमेंट व लोकल बालू के इस्तेमाल का आरोप

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत (फेज-थ्री) एमआरएल 48-खैरबारी बंगाल बॉर्डर से पोठिया तक निर्माणाधीन सड़क में संवेदक द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

पहाड़कट्टा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत (फेज-थ्री) एमआरएल 48-खैरबारी बंगाल बॉर्डर से पोठिया तक निर्माणाधीन सड़क में संवेदक द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है. मंगलवार की रात पोठिया बाजार में पीसीसी सड़क के निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक के मुंशी मनमाने तरीके से रात में पीसीसी ढलाई कार्य करते है. पीसीसी का मसाला भी 10 किलोमीटर दूर से बनाकर डंफर वाहन से पोठिया लाकर काम किया जा रहा है. जिसमें घटिया सीमेंट एवं लोकल बालू का उपयोग घड़ल्ले से किया जा रहा है. दर्जनों ग्रामीण एक सप्ताह से संवेदक के स्टाफ को दिन में काम करने के लिए कह रहे है लेकिन स्टाफ अधिक लाभ कमाने के चक्कर में रात में ही काम करते है. मंगलवार की मध्य रात तक लोगों ने काम का विरोध किया. करोड़ों की लागत से बन रहे पीसीसी सड़क कार्य में संवेदक के स्टाफ पुराने सड़क पर ही बिना साफ-सफाई किए मसाला डालकर सड़क का निर्माण कर रहे है. बता दें कि उक्त प्रधानमंत्री सड़क के निर्माण से संबंधित प्राक्कलन बोर्ड भी अब तक नही लगाया गया और ना ही जेई या अन्य अधिकारी कार्यस्थल पर आते है. शिलान्यास पट में मुताबिक इस कार्य का शिलान्यास बीते 1 मई 2025 को किशनगंज सासंद डॉ मो जावेद आजाद एवं विधायक इजहारुल हुसैन की उपस्थिति में किया गया था. लेकिन अबतक प्राकल्लन बोर्ड नहीं लगाया गया. जबकि कार्य पूर्ण होने को है. इस संबंध में संवेदक के साइड इंचार्ज मो शाहिद ने बताया कि पीसीसी ढलाई का मसाला बागरानी मिर्जापुर से आता है. चूंकि कंपनी का प्लांट वहीं है. रात में सड़क पर वाहनों का परिचालन नहीं होने के कारण रात में काम किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन