ePaper

सभी ट्रेनें फूल,छठ महापर्व और दीपावली में घर कैसे आयेंगे परदेशी

Updated at : 17 Oct 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
सभी ट्रेनें फूल,छठ महापर्व और दीपावली में घर कैसे आयेंगे परदेशी

.दीपावली तथा छठ महापर्व में घर आने की तैयारी कर रहे परदेशियों के चिंता बढ़ गई है.दिल्ली,मुंबई,दक्षिण भारत तथा पंजाब से बिहार आने वाली सभी ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं

विज्ञापन

छठ महापर्व में घर में परिवारों के साथ मनाना मुश्किल

सभी ट्रेन में टिकट फूल

वेटिंग टिकट पर यात्रा करना मुश्किल

लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मिलना असंभव

वापसी भी होगी कठिन

पर्व के बाद लौटने वाली रेलगाड़ियों में भी सीट मिलना मुश्किल भरा.

दीपावली और छठ महापर्व

पर घर आने की उम्मीदों पर लगा ग्रहण

स्पेशल ट्रेनों पर टिकी निगाहें

किशनगंज.दीपावली तथा छठ महापर्व में घर आने की तैयारी कर रहे परदेशियों के चिंता बढ़ गई है.दिल्ली,मुंबई,दक्षिण भारत तथा पंजाब से बिहार आने वाली सभी ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं.इन रूटों पर आने वाली रुटीन एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आरक्षित सीटें भर चुकी हैं. बाहर से आने वाली ही नहीं दीपावली तथा छठ पर्व के बाद घर से काम पर लौटने के लिए भी किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है.

छठ के बाद 15 नवंबर तक बिहार से दिल्ली तथा पंजाब तथा अन्य दूसरे राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात,केरल कर्नाटक जाने वाली ट्रेनों में अभी से वेटिंग टिकट मिल रहा है.कुछ में वेटिंग भी समाप्त.ऐसे में बाहर काम करने वाले लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि दीपावली और छठ पर्व पर घर कैसे पहुंचेंगे.अगर किसी तरफ से घर पहुंच गए तो फिर वापस काम पर कैसे लौटेंगे.अब बाहर काम करने वालों की उम्मीदें पर्व पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पर टिकी हैं कि शायद उसमें घर आने और फिर वापस लौटने के लिए जगह मिल जाए.क्योंकि छठ महापर्व पर हर एक प्रदेशी अपने घर अपने गांव आने की इच्छा रखता है ताकि अपने घर पर परिवार के साथ छठ महापर्व की खुशियों में शामिल हो सके.

जिले की बड़ी आबादी रहती है दूसरे प्रदेशों में

जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई,सूरत,अहमदाबाद,लुधियाना,अमृतसर में काम करते हैं.बाहर काम करने वाले लोग अब दीपावली तथा छठ पर घर आने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन अभी से इन्हें बिहार आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही हैं.छठ के बाद बिहार से वापस जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग टिकट मिल रहा है.ऐसे में बाहर काम करने वालों के साथ ही उनके पर्व पर उनके घर जाने का इंतजार कर रहे परिजनों की भी चिंता बढ़ने लगी है.आंकड़े बताते हैं कि 12 नवंबर को दीपावली मनाने घर आने वालों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. दिल्ली से बिहार आने वाली,राजधानी,नार्थईस्ट,दिल्ली-एनजेपी,ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के अलावे दादर गुवाहाटी,बंगलुरु एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनें पहले से ही फुल हैं.किसी तरह बाहर से घर आ गए तो फिर वापस जाने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति है. बिहार से दिल्ली तथा पंजाब जाने वाली ट्रेनों में छठ के बाद कार्तिक पूर्णिमा तक का वेटिंग टिकट मिल रहा है.अब बाहर काम करने वाले लोगों को पर्व पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है.

150 से 200 के पर वेटिंग

दीपावली और छठ महापर्व में घर आने वालों के लिए एक सीट कन्फर्म होना मुश्किल हो रहा है.

15484 महानंदा एक्सप्रेस,

12506 नार्थईस्ट एक्सप्रेस,

15910 अवध आसाम,

12424 राजधानी एक्सप्रेस,

15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस,

15657 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस सहित राजधानी दिल्ली,मुंबई और दक्षिण भारत से किशनगंज आने वाली ट्रेनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है.

वापसी की ट्रेनों में भी स्थिति कमोबेस एक जैसी ही है.

छठ पूजा के बाद वापसी की ट्रेनों में भी सीट की उपलब्धता शून्य है.ऐसे में परदेसी और उनके परिजनों की चिंता बढ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन