KISHANGANJ जिले में सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा.
विज्ञापन
किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट :
जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा. इस क्रम में सहयोग शिविर का शुभारंभ 19 मई से किया जाएगा.उक्त शिविरों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय स्तर पर आमजन को प्रदान की जाएगी, ताकि नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े.शिविर के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने पर विशेष बल दिया जाएगा. सभी संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध हो सके. जिला प्रशासन, किशनगंज के द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










