जबरन रंग लगाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सीओ

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
जबरन रंग लगाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सीओ

मंगलवार को दिघलबैंक थाना परिसर में होली महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

दिघलबैंक. मंगलवार को दिघलबैंक थाना परिसर में होली महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में दोनों समुदाय के गण्यमान,जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, शिक्षित लोग उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शुमेश कुमार सिंह ने की. वहीं बैठक में सीओ गरीमा गीतिका व बीडीओ बप्पी ऋषि, एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार रॉय उपस्थित थे. वहीं उपस्थित लोगों को संंबोधित करते हुए सीओ गीतिका ने कहा कि होलिका दहन और होली शांतिपूर्ण माहौल में मनायें. इस बार रमजान के महीना चल रहा हैं. होली के दिन ही जुमे की नमाज है. दोनों समुदाय के बीच आपसी सौहार्द बना रहे इस बात का विशेष ध्यान रखना है. होली खुशी, उत्साह एवं उमंग का महा पर्व हैं. मगर ध्यान रहे की किसी प्रकार का हंगामा या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों पर शक्ति से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति और प्रेम के होली मनाने की बात कही. वहीं थानाध्यक्ष शुमेश कुमार ने कहा कि होली के दिन जबरन रंग लगाने को लेकर कोई विवाद न उत्पन्न हो इस पर सभी लोग ध्यान रखेंगे. वहीं होली के दिन सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल मौजूद रहेगा. उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. खुशी और उमंग के साथ इस पर्व को मनाएं, किसी भी कारण इसे बेरंग न होने दें. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह,सरपंच प्रतिनिधि बबलू हेम्ब्रम,पुर्व प्रमुख नादिर आलम, मुखिया प्रतिनिधि मेराज रेजा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन