हत्या का फरार वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या का फरार वारंटी गिरफ्तार

हत्या का फरार वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने रविवार को लंबे समय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित पेतेन मरांडी पिता ढेना मरांडी साकिन चिल्हामारी मोमीनबस्ती के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था. जिसपर थानाध्यक्ष अंजय अमन द्वारा कार्रवाई की गयी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि बीते मार्च में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण,पोक्सो, मद्य निषेध, चोरी, आगलगी आदि कांड के कुल 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर पोठिया पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वारंटी एवं अवैध शराब के विरुद्ध यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. गिरफ्तार अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन,अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार,एसआई प्रदीप कुमार,एसआई अखिलेश कुमार,एसआई विकास कुमार सहित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन