नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 24 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में  फरार आरोपित गिरफ्तार

क वर्ष पूर्व उदगारा पंचायत के एक गांव की (14) वर्षीय किशोरी के साथ हुए यौन शोषण मामले में फरार चल रहे पश्चिम बंगाल के एक नामजद आरोपित को पोठिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

पोठिया.एक वर्ष पूर्व उदगारा पंचायत के एक गांव की (14) वर्षीय किशोरी के साथ हुए यौन शोषण मामले में फरार चल रहे पश्चिम बंगाल के एक नामजद आरोपित को पोठिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में टीम गठित कर पोस्को एक्ट एवं दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित पजीर पिता सुलेमान साकिन गुंजरिया थाना इस्लामपुर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आरोपित के घर पुलिस ने बीते नंबर माह में कुर्की-जप्ती की भी कार्रवाई की थी. थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत की एक नाबालिग पीड़िता ने खुद बीते 12 मार्च 2024 को थाना में आवेदन देकर और महिला पुलिस पदाधिकारी को आपबीती सुनाते हुए थानाध्यक्ष से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए न्याय की गुहार लगाई थी. जिसके बाद कांड दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. जानकारी के अनुसार इस्लामपुर थाना अंतर्गत सद्दाम पिता इशहाक साकिन गुंजरिया अपने दोस्त पजीर पिता सुलेमान हाजी के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण किया और दिल्ली ले जाकर दोनों ने किशोरी से कई बार अवैध सम्बंध बनाया. यही नही जब आरोपितों ने अपनी हवस पूरी कर ली तो किशोरी से धंधा करवाने लगे थे. 10 से 15 लोगों से मोटी रकम लेकर सम्बंध बनाने के लिए किशोरी पर दबाब बनाता था. किसी तरह किशोरी दोनों के चुंगल से निकल अपने गांव पहुँची थी और बीते 12 मार्च 2024 को पोठिया थाना में दो नामजद आरोपितों के विरुद्ध कांड दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन