ePaper

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर आम आदमी पार्टी की बैठक

Updated at : 25 May 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारी पर आम आदमी पार्टी की बैठक

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर आम आदमी पार्टी की बैठक

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. आम आदमी पार्टी जिला इकाई के द्वारा रविवार को पोठिया पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक किशनगंज विधानसभा प्रभारी अशहर आलम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई.प्रभारी अशहर आलम ने बताया कि बिहार प्रदेश कमिटी के आह्वाहन पर केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा आगामी दो जून को किशनगंज में होनी है. इसी के मद्देनजर तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत में किया गया, जिसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मोहम्मद शकील ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ बिहार में लड़ेगी. कार्यकर्ताओं से उन्होंने विधानसभा, प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करने एवं विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड प्रभारी नियुक्ति पर चर्चा की. बताया गया कि आगामी 2 जून 2025 को किशनगंज में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश माहसाचिव केशव किशोर प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री गणेश दत्त पाठक, प्रदेश पर्यवेक्षक एम रहमान, प्रदेश सचिव कुनाल किशोर शामिल होंगे. कार्यक्रम का स्थान डेरामारी से मस्तान चौक होते हुए लहरा चौक पश्चिमपाली,चुरीपट्टी, गांधीचौक,अस्पताल रोड होते हुए बस अड्डा से अंबेडकर भवन में सम्पन्न होगा. बैठक मे जिला प्रभारी मो शकील, किशनगंज विधानसभा प्रभारी अशहर आलम, सरपंच आसिफ अंसारी, ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी नौशाद आलम, कोचाधामन विधानसभा प्रभारी शकील आलम, जिला प्रवक्ता ताहा मंजर, निसार अहमद, नाजिम रजा, जिला अध्यक्ष बिपिन कुमार यादव, जिला सचिव सबील सिद्दीकी उर्फ बबलू, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल हलीम, मोहम्मद अजीज, जकी अनवर, सोहेल आलम, नौशाद आलम, मोहम्मद मुस्तफा, शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद इजहार आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन