ePaper

414 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

Updated at : 03 Aug 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
414 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 414 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 414 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसपी यह कार्रवाई शनिवार की शाम बस स्टैंड के समीप डाक बंगला चौक पर की गई. पकड़ा गया व्यक्ति मोहम्मद अनवर बहादुरगंज थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस को शहर में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया.टीम में अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण अवर निरीक्षक मनु कुमारी सशस्त्र बल के साथ शामिल थी.सूचना पर टीम शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास निगरानी बरतने लगी. तभी बस स्टैंड के पास एक बस दालकोला की ओर से आ रही थी. बस जैसे ही रूकी एक युवक हाथों में थैला लेकर पुलिस को देखते ही फरार होने लगा. पुलिस ने आरोपित का पीछा किया और डाक बंगला के पास खदेड़ कर पकड़ लिया.पकड़ा गया आरोपित युवक दालकोला की ओर से मादक पदार्थ लेकर आ रहा था. जिसे रेलवे स्टेशन की ओर लेकर जाना था. इस सूचना के आधार पर सदर सीओ राहुल कुमार को भी सूचित किया गया था. सीओ की मौजूदगी में पकड़े गए आरोपित के थैले की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान थैले में एक काले रंग का प्लास्टिक था. काले रंग के प्लास्टिक में चार पैकेट में उक्त मादक पदार्थ बरामद किया गया .मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद मादक पदार्थ की डिलेवरी किसके पास दी जाने वाली थी. हालांकि पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि इस गिरोह का सरगना कोई और है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि डाक बंगला के पास से मादक पदार्थ जब्त किया गया है. पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे अनुसंधान शुरू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन