दिघलबैंक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा

बुधवार को दिघलबैंक थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने की.
दिघलबैंक. बुधवार को दिघलबैंक थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने की.इस मौके पर एसआई सूरज कुमार, विक्रम कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने सभी से पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में करीब दस जगहों पर काली पूजा तथा दो स्थानों पर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा. इन स्थलों पर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहेगा. उन्होंने आयोजकों से मेले में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का अनुरोध किया और कहा कि मेले के दौरान असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेले में कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखेंगे.बैठक में थाना क्षेत्र के दर्जनों छठ घाटों को चिन्हित किया गया और सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. घाटों पर बैरिकेटिंग, गोताखोरों की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर या चूना का छिड़काव, तथा छठव्रतियों के लिए कपड़ा बदलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाय. छठ घाटों की सफाई और रोशनी की व्यवस्था छठ समितियों द्वारा अपने स्तर से करेंगे, वहीं पुलिस की निगरानी प्रत्येक घाट पर रहेगी. सभी लोग पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं.विधि-व्यवस्था बेहतर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. पुलिस हर समय सहयोग के लिए तैयार है. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, धनतोला मुखिया लखीराम, सरपंच प्रतिनिधि बबलू हेम्ब्रम, तेजनारायण गणेश, गौड़ी सहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




