सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

Updated:
विज्ञापन
सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा

विज्ञापन

, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल ने मंदिर में किया जलाभिषेक किशनगंज सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने भूतनाथ मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. उन्होंने घोषणा किया कि भूतनाथ मंदिर में शीघ्र ही एक भव्य तोरणद्वार (प्रवेश द्वार) का निर्माण कराया जाएगा. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सुबह से हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे से सोमवार को शहर गुंजायमान हो उठा. भक्त हाथों में पूजन सामग्री, बेलपत्र, पुष्प, दूध आदि सामग्री लेकर शिव मंदिर की ओर चल पड़े थे. शहर के प्रसिद्ध धर्मशाला शिव मंदिर, भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, ठाकुरगंज के हरगौरी मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, रमजान पुल शिव मंदिर, डे मार्केट, पश्चिम पाली, उत्तरपाली, सुभाषपल्ली, लाइन, रूईधासा, खगड़ा, तेघरिया, मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, मेडिकल कालेज रोड, महाकाल मंदिर रूईधासा, मनोकामना महादेव मंदिर माल गोदाम आदि शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए जुटे थे. सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर तक जारी रहा. देर शाम मंदिरों को सजाया गया था और विशेष आरती का आयोजन किया गया. भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने भक्तों को गन्ने का जूस पिलाया. इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मिक्की साहा, संजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे. किशनगंज कांवड़िया सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेला का आयोजन किया गया है. प्रखंड के ओदरा घाट से घाट स्थित डोंक नदी से जलभर कर लगभग दस किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भक्त यहां पहुंचते है और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगते है. भक्तों ने बताया कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना को भूतनाथ बाबा जरूर पूरा करते है. वहीं जगह जगह शरबत, फल आदि का शिविर भी लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन