महाकाल धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, भेजी गयी आवश्यक सामग्री

Updated at : 24 Feb 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
महाकाल धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, भेजी गयी आवश्यक सामग्री

बंगाल के अलीपुर द्वार स्थित जोड़ा पहाड़ महाकाल धाम के लिए सोमवार को गांधी चौक से किशनगंज महाकाल सेवा समिति का एक जत्था रवाना हुआ.

विज्ञापन

किशनगंज.बंगाल के अलीपुर द्वार स्थित जोड़ा पहाड़ महाकाल धाम के लिए सोमवार को गांधी चौक से किशनगंज महाकाल सेवा समिति का एक जत्था रवाना हुआ. महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष भजन पाल, सचिव चंचल मुखर्जी व सेवा समिति के सदस्यों ने जत्थे को रवाना किया. इसमें महाकाल धाम में लगने वाले शिविर के लिए उपयोगी सामग्री भी भेजी गयी. किशनगंज महाकाल सेवा समिति के सचिव चंचल मुखर्जी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अलीपुरद्वार जयंती ग्राम जोड़ा पहाड़ के पास किशनगंज महाकाल समिति के द्वारा भव्य शिविर लगाया जा रहा है. शिविर 25 से 27 फ़रवरी तक तीन दिनों तक निःशुल्क चलेगा. जिलेवासियों के सहयोग से शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में लंगर व मेडिकल की सुविधाएं भी होगी. इसी के लिए सामग्रियों के ट्रक को रवाना किया गया है. हर वर्ष महाकाल धाम में बाबा के दर्शन के लिए लोग नेपाल, बंगाल, बिहार के अन्य जिलों सहित किशनगंज जिले से भी लोग अच्छी खासी संख्या में जुटते है. यहां जयंती ग्राम से 8 किमी पैदल यात्रा करनी पड़ती है. उसके बाद करीब ढाई हजार फुट ऊपर पहाड़ पर चढ़ाई करनी पड़ती है. इसके बाद पहाड़ पर स्थित एक गुफा में महाकाल बाबा का दर्शन कर श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करते हैं. गुफा में बालक बाबा पुरोहित के रूप में रहते है. यहां रास्ता भी अत्यंत कठिन होता है. लेकिन बाबा की महिमा से लाखों की संख्या में लोग मंदिर में पहुंच कर बाबा को जल चढ़ाते है. जत्था रवाना किये जाने के दौरान मौके पर समिति के अध्यक्ष भजन चन्द्र पाल, सचिव चंचल मुखर्जी, विश्वजीत कर्मकार, नीलेश सिन्हा, सूचित सिंह, मुनि लाल , सुजीत दास, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन