मनिहारी का सामान खरीदने घर से निकली युवती लापता

मनिहारी का सामान खरीदने घर से निकली युवती लापता
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के पिता ने सदर थाने में अपनी पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती 17 मार्च को सुबह मनिहारी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी. वह शाम तक वापस नहीं लौटी. घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता होने लगी. काफी खोजबीन के बाद भी युवती नहीं मिली. इसके बाद परिजन प्राथमिकी दर्ज करवाने थाना पहुंचे. युवती के पिता ने पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










