रमजान में 24 घंटे करें बिजली आपूर्ति : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : विधायक कोचाधामन मास्टर मुजाहिद आलम ने माहे-ए- रमजान में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को ले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ ही कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, किशनगंज के अलावे मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव, विद्युत विभाग बिहार सरकार, पटना को पत्रचार किया है. श्री आलम ने बताया कि 27 मई […]
विज्ञापन
किशनगंज : विधायक कोचाधामन मास्टर मुजाहिद आलम ने माहे-ए- रमजान में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को ले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. इसके साथ ही कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, किशनगंज के अलावे मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव, विद्युत विभाग बिहार सरकार, पटना को पत्रचार किया है. श्री आलम ने बताया कि 27 मई 2017 से मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व रमजान शुरू हो रहा है जो एक माह तक चलेगा.
रमजान पर्व के दौरान रोजेदार रात भर इफ्तार, तरावीह, सेहरी का एहतमाम करते है़ किशनगंज जिला अल्पसंख्यक बहुल जिला है़ इसलिए रमजान पर्व के दौरान जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिये है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी रमजान पर्व के दौरान जिले को 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




