खेती में अपनायें श्रीविधि की तकनीक

Published at :29 May 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
खेती में अपनायें श्रीविधि की तकनीक

खरीफ कार्यशाला. नवीन तकनीक अपना बेहतर पैदावार प्राप्त करें किसान : उप प्रमुख टेढ़ागाछ : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख बिंदेश्वर साह, जिला सहायक कृषि अनुसंधान पदाधिकारी नंद किशोर, मो मेराज आलम कृषि वैज्ञानिक ,मशरूम बसंती कुमारी,सीओ जफरुल हुदा ने […]

विज्ञापन

खरीफ कार्यशाला. नवीन तकनीक अपना बेहतर पैदावार प्राप्त करें किसान : उप प्रमुख

टेढ़ागाछ : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख बिंदेश्वर साह, जिला सहायक कृषि अनुसंधान पदाधिकारी नंद किशोर, मो मेराज आलम कृषि वैज्ञानिक ,मशरूम बसंती कुमारी,सीओ जफरुल हुदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया. इस दौरान कृषि वैज्ञानिक मेराज आलम ने किसानों से बताया कि जीरो टिलेज मशीन से धान की खेती करने पर जोर देकर उससे होने वाले फायदे बताये एवं श्रीविधि व तकनीक से धान की खेती के फायदे को गिनाते हुए लोगों श्रीविधि तकनीक अपनाने को कहा.
वहीं नंद किशोर ने शंकर धान की खेती वैज्ञानिक तकनीक द्वारा करने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिभुवन राम ने खरीफ फसलों पर तथा खाद्य पर बिहार सरकार द्वारा मिलने वाली अनुदान के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में श्रीविधि तकनीक, शंकर धान तथा जीरो टिलेज मशीन द्वारा खेती के लिए कृषि सलाहकार एवं प्रखंड कृषि समन्वयक को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है.
उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए उप प्रमुख बिंदेस्वर साह ने कहा जन प्रतिनिधि तथा कृषि कर्मी को आपसी समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना होगा. प्रतिनिधि और किसान जब तक जागरूक नहीं होंगे तबतक सरकार की कोई योजना शत प्रतिशत सफल नहीं हो सकता.
इस मौके में जिला सहायक कृषि अनुसंधान पदाधिकारी नंद किशोर यादव,कृषि वैज्ञानिक मो० मेराज आलम, मशरूम विशेज्ञ बसंती कुमारी, सीओ जफरूल होदा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिभुवन राम, प्रखंड कांग्रेस प्रखंड अध्य्क्ष जय प्रकाश गिरी,खलील अहमद, जाहरूल हक, किसान साहलाकार फुरकान आलम, मुन्ना कुमार, अमरेंद्र कुमार, हसनैन आलम, मिनहाज आलम, चंदन कुमार ,सुरेशा प्रसाद साह, मन मोहन सिह, अरुण कुमार, उज्जवल कुमार ,हुरमुज आलम सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन