मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त हुई अपहृता

किशनगंज : शादी का झांसा देकर एवं शादी करने के बाद युवती को बेचने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. 29 अप्रैल दिन के करीब 9: 30 बजे अपने विद्यालय के लिए निकली़ 13 वर्षीय दुलेरा खातून को किशनगंज पुलिस ने राजमहल व्यंग डुब्बी झारखंड से मानव तस्करों के चंगुल […]
किशनगंज : शादी का झांसा देकर एवं शादी करने के बाद युवती को बेचने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. 29 अप्रैल दिन के करीब 9: 30 बजे अपने विद्यालय के लिए निकली़ 13 वर्षीय दुलेरा खातून को किशनगंज पुलिस ने राजमहल व्यंग डुब्बी झारखंड से मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ा कर लाया़ स्थानीय छगलिया बेलवा किशनगंज निवासी मो हुसैन की 13 वर्षीय पुत्री दुलेरा खातून 29 अप्रैल को अपने विद्यालय के लिए निकली थी जिसके बाद शाम तक घर वापस नहीं लौटी़,
जिसके बाद उसे हर जगह ढूंढ़ने के बाद जब वह नहीं मिली तो नाबालिग के पिता मो हुसैन ने 2 मई को टाउन थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी़ मो हुसैन ने यह भी जानकारी दी कि उन्हें आस पास से यह जानकारी मिली कि चिलमारी गांव बेलवा किशनगंज के निवासी एहसान की पत्नी बोगी खातून एवं मो सफ्फार के सहयोग से मालदा पश्चिम बंगाल निवासी मो हैलो ने मेरी पुत्री दुलेरा खातून को जबरदस्ती उठा कर कहीं भाग गये, जिसके बाद 2 मई को ही मेरी पुत्री ने मुझे फोन कर यह सूचना दी कि किशनगंज शहर के किसी अज्ञात होटल में मैं बंद हूं एवं मुझे बचाव कह कर फोन काट दिया, जिसके बाद नाबालिग के पिता ने टाउन थाना में मामला दर्ज कराया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




