हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे भिड़े

Published at :24 May 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे भिड़े

वार्ड 21, 33 और 32 में समर्थकों के बीच हुई मारपीट किशनगंज : नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा वार्ड नंबर 21, 33 और 32 में हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों एवं जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कई लोगों को चोट आयी है. […]

विज्ञापन

वार्ड 21, 33 और 32 में समर्थकों के बीच हुई मारपीट

किशनगंज : नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा वार्ड नंबर 21, 33 और 32 में हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों एवं जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कई लोगों को चोट आयी है. मंगलवार को नगर परिषद चुनाव का परिणाम लगभग घोषित कर दिये जाने के बाद जब प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वार्ड गये तो उसके बाद वहां हारे हुए प्रत्याशी के एक समर्थक से उनकी कहासुनी हो गयी़
जिसके बाद बात हाथापायी तक पहुंच गयी़ मामले को बढ़ता देख मौके पर खड़े लोगों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी़ जिसके बाद अविलंब मौके पर एसडीओ मो शफीक एवं एसडीपीओ कामिनी वाला ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली तथा लोगों को शांत कराया़ वहीं खगड़ा करबला चौक पर प्रत्याशी विशेष के समर्थकों द्वारा दूसरे प्रत्याशियों के समर्थक पर हमले की खबर मिली है कि परिणाम निकालने के बाद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद मौके पर खड़े लोगों ने इसकी सूचना टाउन थाना को दी़ कुछ ही देर के बाद मौके पर पुलिस पहुंच करमामले को शांत कराया़ वहीं परिणाम के बाद जिला मुख्यालय स्थित कई वार्डों में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई़ कई समर्थकों ने जीने के बाद जुलूस के दौरान हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों को झगड़े के लिए उलझाने का प्रयास किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन