इवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव . िकशनगंज, बहादुरगंज व ठाकुरगंज में 76 प्रतिशत मतदान हुआ नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहित होकर मतदान िकया़ तपती गर्मी में भी मतदाता बड़ी संख्या में निकलकर मतदान करने बूथ तक पहुंचे ़ किशनगंज नप के 34 वार्डों में से 32 वार्डों में दोपहर दो बजे तक 42.13 फीसदी मतदान […]
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव . िकशनगंज, बहादुरगंज व ठाकुरगंज में 76 प्रतिशत मतदान हुआ
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहित होकर मतदान िकया़ तपती गर्मी में भी मतदाता बड़ी संख्या में निकलकर मतदान करने बूथ तक पहुंचे ़ किशनगंज नप के 34 वार्डों में से 32 वार्डों में दोपहर दो बजे तक 42.13 फीसदी मतदान हुआ है.
किशनगंज : किशनगंज नगर परिषद, बहादुरगंज व ठाकुरगंज नगर पंचायत की सत्ता पर काबिज होने के लिए चल रही दौड़ का समापन शांतिपूर्ण मतदान के साथ हुआ. रविवार को हुए मतदान में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. मतदान खत्म होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई. मतगणना मंगलवार 23 अप्रैल को होगी.
तीनों नगर निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव में किशनगंज नगर परिषद में 68.88 फीसद मतदान हुआ. जिसमें पुरुष मतदान 68.88 और महिला मतदान 69.58 फीसद रहा. वहीं बहादुरगंज में 77.35 जिसमें पुरूष मतदान 74.15, महिला मतदान 80.83 फीसद रहा. जबकि ठाकुरगंज में कुल 79.93फीसद मतदान हुआ. जिसमें पुरूष मतदान 79.93 और महिला मतदान 77.40 फीसद हुआ.तीनों नगर निकाय के कुल 64 में से 61 वार्डों के मतदान का यह आंकड़ा जिला निर्वाची पदाधिकारी ने देरशाम 8.30 पर जारी किया. इस बार भी शुरुआत में मतदान फीसद काफी कम रहा, लेकिन समय बीतने के साथ धीरे-धीरे लोग आते गए और मतदान प्रतिशत बढ़ता गया.
बता दें कि किशनगंज, ठाकुरगंज और बहादुरगंज में ज्यादातर जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा. कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की भी शिकायतें सामने आईं. किशनगंज नगर परिषद के 34 वार्डों में 32 वार्डों के लिए हुए चुनाव में 146 उम्मीदवार मैदान में है. जबकि बहादुरगंज के कुल 18 वार्डों में से 17 वार्ड में कुल 87 उम्मीदवार और ठाकुरगंज नगर पंचायत में कुल वार्ड 12 में 43 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी.
मतदाताओं में दिखा उत्साह
रविवार का दिन होने के कारण लोगों ने सुबह से ही मतदान केंद्रों की ओर रुख किया. सुबह सात बजे से पहले ही मतदाता कतारबद्ध होकर खड़े हो गये. पॉश इलाकों में लोग छह बजे सुबह ही घरों से निकले. मतदान को लेकर शहर में खासा उत्साह था. शहर के सभी वार्ड की कॉलोनियों में सुबह से ही मतदान को लेकर महिला व पुरुष मतदाता उत्साहित नजर आ रहे थे. पॉश कॉलोनियों के मुकाबले यहां पर काफी मतदान हुआ. वहीं, समाहरणालय में बने दो मतदान केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया.
मतदान के दौरान बूथों पर बिहार पुलिस, बीएमपी के जवानों की तैनाती की गई थी. शहर में कई संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया था. इस कारण यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. हालांकि पूरे दिन किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई. नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. नगर परिषद के 34 वार्डों में से 32 वार्डों में दोपहर दो बजे तक 42.13 फीसदी मतदान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




