बहादुरगंज नप में 78.35 फीसद हुआ मतदान

Published at :22 May 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बहादुरगंज नप में 78.35 फीसद हुआ मतदान

बहादुरगंज : नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार को छिटपुट हिंसा व वाद विवाद के बीच यहां मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया़ जहां औसनत 77.35 फीसदी मतदान की खबर है़ इससे पहले मतदान शुरू होने के साथ ही अधिकांश बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना एवं अपनी अपनी बारी के इंतजार […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार को छिटपुट हिंसा व वाद विवाद के बीच यहां मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया़ जहां औसनत 77.35 फीसदी मतदान की खबर है़ इससे पहले मतदान शुरू होने के साथ ही अधिकांश बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना एवं अपनी अपनी बारी के इंतजार में लोगों की लंबी कतार लग गयी़ शुरूआती दौर में तो वोटरों का उत्साह ऐसा दिखा कि दिन के 12 बजे तक में मतदान का फीसदी 45 से 50 तक में जा पहुंचा़

हालांकि दोपहर के पश्चात अधिकांश बूथों पर वोटरों की लाइन अंत क कुछ कमजोर होते चली गयी़ इससे पहले वार्ड नंबर पांच में मतदान शुरू होने के साथ ही ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की शिकायत के चलते महज 10 मिनट के लिए मतदान प्रभावित रहा़ जिसे तुरंत ही सुचारू रूप से बहाल किया जा सका़ इस दौरान विधि व्यवस्था के बीच स्वच्छ व पारदर्शी मतदान को लेकर कहीं से कोई शिकायत मिलते ही चुनाव पर्यवेक्षक मो कलीमउद्दीन, निर्वाची पदाधिकार विधानचंद्र यादव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी शशिभूषण सुमन, सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर रंजन कुमार व थानाध्यक्ष आफताब अहमद दिन भर कंट्रोल रूम से लेकर बूथों तक का चक्कर लगाते रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन