32 सीटों पर जारी है चुनावी घमसान

Published at :15 May 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
32 सीटों पर जारी है चुनावी घमसान

किशनगंज : नगर पालिका आम निर्वाचन 2017 के लिए आगामी 21 मई को होने वाले मतदान के लिए सरगर्मी तेज हो गयी है़ मतदान में अब मात्र दस दिन शेष बच गये है़ं प्रत्याशी अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे है़ं किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र 34 वार्ड के लिए कुल 146 मतदाता चुनावी […]

विज्ञापन

किशनगंज : नगर पालिका आम निर्वाचन 2017 के लिए आगामी 21 मई को होने वाले मतदान के लिए सरगर्मी तेज हो गयी है़ मतदान में अब मात्र दस दिन शेष बच गये है़ं प्रत्याशी अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे है़ं किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र 34 वार्ड के लिए कुल 146 मतदाता चुनावी मैदान में है़ वार्ड संख्या 5 एवं 10 दोनों में प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गये है़ं शेष 32 सीटों पर चुनावी घमसान जारी है़ सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड संख्या 18 में है. जहां 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है़ं

यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है़ वार्ड संख्या 18 में कुल 1673 मतदाता है़ दूसरे नंबर पर वार्ड संख्या दो में 9 प्रत्याशी है. यह सीट भी अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है़ इस वार्ड में कुल 2132 मतदाता है़ किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है़ वार्ड संख्या 2 और 18 को विजयी होने वाले संभावित प्रत्याशी स्वयं को नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में देख रहे है़ं इसलिए इन दोनों वार्ड में सबसे अधिक प्रत्याशी है़ं

हालांकि वार्ड संख्या 28 एवं 34 भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है़ अनुसूचित जाति की महिला भी अध्यक्ष बन सकती है़ इसलिए इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कहीं कहीं दो वार्ड से विजयी सभी कोई महिला नप अध्यक्ष बने़ वार्ड संख्या 28 में 3 जबकि 34 में 8 प्रत्याशी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन