आचार संहिता के बावजूद ठाकुरगंज में पोस्टवार

Published at :09 May 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता के बावजूद ठाकुरगंज में पोस्टवार

किशनगंज : जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत स्थित कई वार्डो में आज में भी परिवर्तन मंच के पोस्टर और बैनर शान से लगे हुए हैं. ठाकुरगंज के वार्ड नंबर एक, तीन, और चार सहित कई अन्य स्थल पर पोस्टर पर प्रत्याशियों के चेहरे और नाम के साथ लगे हुए हैं. परिवर्तन मंच की पोस्टर दिख […]

विज्ञापन

किशनगंज : जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत स्थित कई वार्डो में आज में भी परिवर्तन मंच के पोस्टर और बैनर शान से लगे हुए हैं. ठाकुरगंज के वार्ड नंबर एक, तीन, और चार सहित कई अन्य स्थल पर पोस्टर पर प्रत्याशियों के चेहरे और नाम के साथ लगे हुए हैं. परिवर्तन मंच की पोस्टर दिख रहे चेहरे में कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं,

तो कई चेहरे के रिश्तेदार व परिजन मैदान में हैं. बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव का मतदान आगामी 21 मई को होना है, जिसको लेकर नगर में आदर्श आचार संघिता लागू है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ठाकुरगंज गनौर पासवान ने बताया कि मामले को जानकारी होने पर स्थानीय थाना को सूचित कर दिया गया है. दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन