जबरन रिश्ता तय करने को लेकर हुई मारपीट

Published at :26 Apr 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
जबरन रिश्ता तय करने को लेकर हुई मारपीट

दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज बिशनपुर : थाना क्षेत्र के पुरन्दाहा पंचायत अंतर्गत वर्मा कॉलोनी अंधासुर में जबरन शादी का रिश्ता बनाने को लेकर रविवार देर रात दो परिवारों के बीच जम कर मारपीट हुई. मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट को […]

विज्ञापन

दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

बिशनपुर : थाना क्षेत्र के पुरन्दाहा पंचायत अंतर्गत वर्मा कॉलोनी अंधासुर में जबरन शादी का रिश्ता बनाने को लेकर रविवार देर रात दो परिवारों के बीच जम कर मारपीट हुई. मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट को लेकर कोचाधामन थाना में दोनों पक्षों की ओर से सोमवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लड़की पक्ष की ओर से आवेदक राम कैलाश सिंह के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 57/ 17 के तहत धारा 341, 323, 447, 307, 504/ 34 भादवि के तहत 10 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.
वहीं लड़का पक्ष की ओर से लाल बहादुर सिंह के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 58/ 17 में पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध भादिव की धारा 341 ,323 , 307,504/ 34 तहत मामला दर्ज किया गया है. ज्ञात हो की रविवार मध्य रात्रि गांव के राजेश सिंह का विवाह रिश्ता का दबाव बनाने को लेकर हुई मारपीट में लड़की पक्ष के ललिता कुमारी सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन