प्रत्याशी टटोल रहे अपनी जमीन

Published at :21 Apr 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशी टटोल रहे अपनी जमीन

किशनगंज : नगर परिषद चुनाव में इस बार लगभग सभी पुराने पार्षदों सहित संभावित प्रत्याशी भी नामांकन से पहले अपनी अपनी नब्ज टटोलने में लगे हैं. पार्षदों का वर्तमान क्षेत्र आरक्षण की भेंट चढ़ जाने के कारण वे वैकल्पिक वार्डों में अपनी नब्ज टटोल रहे हैं. कुछ तो सीधे मतदाताओं से घर घर जाकर मिलने […]

विज्ञापन

किशनगंज : नगर परिषद चुनाव में इस बार लगभग सभी पुराने पार्षदों सहित संभावित प्रत्याशी भी नामांकन से पहले अपनी अपनी नब्ज टटोलने में लगे हैं. पार्षदों का वर्तमान क्षेत्र आरक्षण की भेंट चढ़ जाने के कारण वे वैकल्पिक वार्डों में अपनी नब्ज टटोल रहे हैं. कुछ तो सीधे मतदाताओं से घर घर जाकर मिलने के बहाने अपने को तौल रहे हैं.

कुछ लोग इसे मतदाताओं की नब्ज टटोलने का अभियान बताते हैं लेकिन वास्तव में ये अभियान नहीं है. बल्कि सीधे तौर पर यह अपनी नब्ज टटोलने की तकनीक है कि हमारे पक्ष में कितने मत आने की संभावना है. लेकिन मतदाता भी अब कम घाघ नहीं हैं.
उन्हें भी समझ में आता है कि कल तक बगल के पड़ोसी की पीड़ा को अनदेखा करने वाले का आज अचानक हृदय परिवर्तन कैसे हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन