13 होम गार्ड जवान जख्मी

पोठिया : पोठिया थाना पर शनिवार को आक्रोशित आदिवासिओं द्वारा हमला और आगजनी मामले में ड्यूटी पर तैनात तेरह होमगार्ड जवानों को चोटें आयी है. बताया जाता है कि जिस वक्त आक्रोशित आदिवासिओ ने हमला किया उस वक्त थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी होमगार्ड जवानों को लेकर गश्ती पर निकलने को तैयार हो रहे थे. […]
पोठिया : पोठिया थाना पर शनिवार को आक्रोशित आदिवासिओं द्वारा हमला और आगजनी मामले में ड्यूटी पर तैनात तेरह होमगार्ड जवानों को चोटें आयी है. बताया जाता है कि जिस वक्त आक्रोशित आदिवासिओ ने हमला किया उस वक्त थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी होमगार्ड जवानों को लेकर गश्ती पर निकलने को तैयार हो रहे थे.
अचानक हमला होते ही पुलिसकर्मी और जवान इधर उधर भागने लगे. घायल पुलिसकर्मियों में एएसआइ लव पासवान,और होमगार्ड जवानों में मुख़्तार राम,सूरज पासवान,कछेलाल सहनी,गंगेश्वर तिवारी,रमेश प्रसाद और राजेश्वर राम शामिल हैं. अगलगी की घटना से हुई क्षति के आकलन में पुलिस अधिकारी जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




