नेशनल एग्जिट टेस्ट का मेडिको छात्र व आइएमए कर रहा विरोध

किशनगंज : केंद्र सरकार के प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्सट) का मेडिको छात्र विरोध कर रहे हैं और आइएमए भी इसका विरोध करता है. आइएमए के सचिव डा मनीष कुमार, डा सुखेन साहा, पूर्व अध्यक्ष डा शंकर लाल रामदास तथा अध्यक्ष डा विजय प्रसाद ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आज नेक्सट के […]
किशनगंज : केंद्र सरकार के प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्सट) का मेडिको छात्र विरोध कर रहे हैं और आइएमए भी इसका विरोध करता है. आइएमए के सचिव डा मनीष कुमार, डा सुखेन साहा, पूर्व अध्यक्ष डा शंकर लाल रामदास तथा अध्यक्ष डा विजय प्रसाद ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आज नेक्सट के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर आईएमए तथा मेडिको छात्र एक साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कउंसिल द्वारा देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस डिग्री व एक वर्षीय इंटर्नशिप के बाद स्थायी निबंधन व सर्विस हेतु इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट में संशोधन कर दिया है और नेक्सट परीक्षा लेने का प्रस्ताव है जो कहीं से भी छात्रों के हित में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




