ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा असर

किशनगंज : कोहरे के असर से आमजन जीवन तो अस्त-व्यस्त हुआ ही है, ट्रेन का परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दिल्ली से आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. शनिवार को दिल्ली से आने वाली 12424 राजधानी एक्स साढ़े छह घंटे विलंब से पहुंची. सुबह साढ़े ग्यारह बजे आने वाली ट्रेन शाम […]
किशनगंज : कोहरे के असर से आमजन जीवन तो अस्त-व्यस्त हुआ ही है, ट्रेन का परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दिल्ली से आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. शनिवार को दिल्ली से आने वाली 12424 राजधानी एक्स साढ़े छह घंटे विलंब से पहुंची. सुबह साढ़े ग्यारह बजे आने वाली ट्रेन शाम छह बजे किशनगंज पहुंची.
शुक्रवार को आने वाली यह ट्रेन शनिवार को सुबह सवा तीन बजे किशनगंज पहुंची थी. अजमेर से किशनगंज के बीच चलने वाली 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 12 घंटं विलंब से किशनगंज पहुंची, तो 14056 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस लेट चलने का रोज नया रिकॉर्ड बना रही है. शनिवार को यह ट्रेन 25 घंटा विलंब से परिचालन दिखा रही थी यानि शुक्रवार को पहुंचने वाली यह ट्रेन शनिवार को पहुंचेगी. शनिवार को आने वाली महानंदा एक्सप्रेस 9 घंटे विलंब से चल रही थीं. वैसे शुक्रवार को दिल्ली से चल कर किशनगंज आने वाली महानंदा एक्सप्रेस 14 घंटा विलंब से किशनगंज पहुंची. पटना से से आने वाली 13246 कैपिटल एक्सप्रेस शनिवार को साढ़े तीन घंटा विलंब से किशनगंज पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




