जमीन विवाद में तीन घायल

Published at :05 Jan 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में तीन घायल

किशनगंज : जमीन विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये. घटना किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा पंचायत के बोमाबस्ती की है़ 65 वर्षीय अब्दुल बहाव एवं उनके बेटे मो हसन का कहना है कि मेरे पड़ोसी आबिद अली, मतीउर, अबेदुर, सुकुरूद्दीन, इन्ममुल एवं रफीक ने हमें बुरी तरह पीटा़ अब्दुल बहाव ने बताया […]

विज्ञापन

किशनगंज : जमीन विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये. घटना किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा पंचायत के बोमाबस्ती की है़ 65 वर्षीय अब्दुल बहाव एवं उनके बेटे मो हसन का कहना है कि मेरे पड़ोसी आबिद अली, मतीउर, अबेदुर, सुकुरूद्दीन, इन्ममुल एवं रफीक ने हमें बुरी तरह पीटा़ अब्दुल बहाव ने बताया कि ये सभी मेरे पड़ोसी हैं औैर एक ही परिवार के है़ं इस परिवार ने हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था़, जिसका विरोध करने पर हमलोगों के साथ मारपीट की.

उन्होंने बताया कि इस जमीन विवाद को पंचायत के पास रखा गया था़, जिसमें पंचायत ने कहा था इसका बैठ कर निदान निकाला जायेगा़ परंतु पंचायत में बैठने एवं इसके फैसले से पहले ही उन लोगों ने अवैध रूप से दखल करना चाहा़ जब रोकने गया तो सबों ने मिल कर हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया़ इस झड़प में अब्दुल बहाव, मो हसन, आबिद अली व अन्य कई घायल हो गये़ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन