ब्लास्ट बिछाने का कार्य संवेदक का, रेल कर्मी का इस्तेमाल क्यों

Published at :02 Jan 2017 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लास्ट बिछाने का कार्य संवेदक का, रेल कर्मी का इस्तेमाल क्यों

रेल पीडब्ल्यूआइ कर्मियों ने पूछा सवाल ठाकुरगंज : ब्लास्ट गिराने का जो काम ठेकेदार के कर्मियों को करना था वो काम जबरन रेलकर्मियों से करवाया जा रहा था. ये आरोप रविवार को रेल पीडब्लूआई कर्मियों ने लगाया़ गलगलिया स्टेशन पर एक रेलकर्मी बबलू यादव के मालगाड़ी से गिरने के बाद उसका हाथ कटने की घटना […]

विज्ञापन

रेल पीडब्ल्यूआइ कर्मियों ने पूछा सवाल

ठाकुरगंज : ब्लास्ट गिराने का जो काम ठेकेदार के कर्मियों को करना था वो काम जबरन रेलकर्मियों से करवाया जा रहा था. ये आरोप रविवार को रेल पीडब्लूआई कर्मियों ने लगाया़ गलगलिया स्टेशन पर एक रेलकर्मी बबलू यादव के मालगाड़ी से गिरने के बाद उसका हाथ कटने की घटना के बाद आक्रोशित रेल कर्मियों ने परिचालन को बाधित कर दिया़ इस दौरान रेल कर्मियों के दोनों यूनियन मजदूर यूनियन और इम्प्लाॅई यूनियन के सदस्यों ने बताया कि इस पूरे मामले में रेलवे अधिकारी पीडब्ल्यूआई मणिकांत झा को हमने शुरुआत में ही कह दिया था की पटरियों पर ब्लास्ट बिछाने का कार्य जब टेंडर के माध्यम से संवेदक को दे दिया गया है,
तब इस कार्य में रेल कर्मियों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है़ उस वक्त पीडब्ल्यूआई ने रेलकर्मियों को इस कार्य के लिए अलग से टीए दिये जाने की बात कही थी़ इसके बावजूद भी जब रेल कर्मियों ने विरोध किया तो उन्हें हाजिरी काटने की धमकी दी गयी. धमकी से डरे रेल कर्मियों ने अब तक नौ माल गाड़ी से ब्लास्ट को पटरियों के किनारे गिरा चुके हैं, लेकिन 10वीं मालगाड़ी में कार्य करने के दौरान दुखद घटना हो गयी. सबसे अहम तथ्य तो यह है की ब्लास्ट गिराने के दौरान रेलकर्मी और ठेकेदार के प्राइवेट कर्मी दोनों कार्य करते थे. इस मामले में रेल कर्मियों ने यह सवाल उठाया की जब रेल कर्मियों को कार्य के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा था तब ठेकेदार प्राइवेट कर्मी क्यों कार्य में लगे थे. पूरे मामले में ठेकेदार से रेल अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मजदूर नेताओं ने अधिकारियों से जांच की मांग की है और इस मामले में पीड़ित रेल कर्मी को मुआवजा और उसके परिजन को नौकरी देने की मांग की है. इस मामले में पीडब्लूआई मणिकांत झा से उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल 9771441229 बंद पाया गया और कटिहार रेल मंडल के भी वरीय पदाधिकारियों से भी बात नहीं हो पायी.
गलगलिया स्टेशन पर पटरी पर ब्लास्ट िबछाने के दौरान कर्मी का कट गया हाथ
घटना से गुस्साये रेल कर्मियों ने रेल आवागमन कर दिया बािधत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन