भवन निर्माण में अनियमितता

कोचाधामन : गरगांव पंचायत के अपग्रेड हाई स्कूल मोहरा में लाखों की लागत से बन रहे स्कूल के नया भवन के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया है. उन्होंने डीएम से भी लिखित शिकायत की है. भवन निर्माण कार्य में घटिया […]
कोचाधामन : गरगांव पंचायत के अपग्रेड हाई स्कूल मोहरा में लाखों की लागत से बन रहे स्कूल के नया भवन के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया है. उन्होंने डीएम से भी लिखित शिकायत की है. भवन निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. निर्माण स्थल पर ना ही प्राक्कलन एवं संविदा से संबंधित किसी प्रकार का बोर्ड है ़ सरपंच प्रतिनिधि मो जमील अख्तर, ग्रामीण अबु मुगैस कामिल,शम्स कमर ने बताया कि संवेदक हमलोगों को रंगदारी के झूठा केस में फंसाने का धमकी देता है.
विभागीय अभियंता के मौजूदगी में निर्माण कार्य में लोकल बालू, पिलर में 10 एमएम लोहा और दो नंबर ईट का प्रयोग किये जाने के बाद भी अभियंता द्वारा रोक नही लगायी गयी. विभाग और संवेदक निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी राशि के बंदर बांट में लगे हुये हैं. हालांकि ग्रामीणों के शिकायत पर डीएम के आदेश पर जिला से जांच टीम निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण सामग्री का नमूना जांच के लिये लेकर गये है. अबु मुगैस, मोजहांगीर, मोसरवर, अबुल कलाम, , मो.मोहसिन, मुमताज, सुरेंद्र कुमार, मो नासिर, भरत कुमार, मो रिजवान ने निर्माण कार्य में बरती गयी अनियमितता की जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




