शराबियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट को चिन्हित किया गया है अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर किशनगंज : नये साल के स्वागत के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है़ इस अवसर पर युवा जश्न के मूड में आ गये है़ं परंतु जश्न में यदि आप शराब का सेवन करना चाहते हैं […]
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट को चिन्हित किया गया है
अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर
किशनगंज : नये साल के स्वागत के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है़ इस अवसर पर युवा जश्न के मूड में आ गये है़ं परंतु जश्न में यदि आप शराब का सेवन करना चाहते हैं तो सावधान हो जाये़ं यदि आप शराब पीते हैं तो पुलिस प्रशासन एवं उत्पाद विभाग आपके जश्न में खलल पैदा कर सकते है़ं इस बावत पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि ओदरा घाट समेत जिले में पचास पिकनिक स्पॉट को चिन्हित किया गया है़ उन्होंने कहा कि इन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेंगे़
साथ ही इन पिकनिक स्पॉट पर शराबियों पर भी पैनी नजर रहेगी़ उन्होंने कहा कि जश्न का बहाना बना कर शराब पीने वालों को बख्शा नहीं जायेगा़ एसपी श्री मिश्रा ने कहा कि नये साल के जश्न के मद्देनजर अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है़ इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से शराब लाने वालों या पीकर आने वाले वालों को भी बख्शा नहीं जायेगा़ मद्य निषेध नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में एनएच पर स्थित रामपुर चेक पोस्ट, फरिंगोला चेक पोस्ट सहित अन्य सभी चेक पोस्ट एवं बैरियर पर तैनात पदाधिकारी एवं पुलिस बल को एलर्ट एवं सघन वाहन चेकिंग का निर्देष दिया गया है़ उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने कहा कि मेन रूट के अलावे लूप लाइन जिस होकर शराबी या शराब तस्कर सक्रिय हो सकते है उन रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




