बनेगी दूसरी सूची
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

विशनपुर : विगत दिनों कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ से हुई तबाही से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने तथा प्रथम सूची के हिम्मतनगर पंचायत के लगभग दो सौ राशि से वंचित बाढ़ पीडि़तों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तथा द्वितीय सूची में बरती गयी […]
विज्ञापन
विशनपुर : विगत दिनों कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ से हुई तबाही से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने तथा प्रथम सूची के हिम्मतनगर पंचायत के लगभग दो सौ राशि से वंचित बाढ़ पीडि़तों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तथा द्वितीय सूची में बरती गयी भारी अनियमितता को निरस्त करते हुए जांचोपरांत पीड़ितों की सूची बनाने की मांग पर अड़े रहे़
बीडीओ मृत्युजय कुमार ने धरना पर बैठे हिम्मतनगर पंचायत के मुखिया पुष्पा देवी, उपमुखिया मुश्ताक आलम, वार्ड सदस्य जेरातुन निशा एवं अन्य सदस्यों को शांत करते हुए बातचीत के माध्यम से हल निकालने की पहल की़ जहां बीडीओ श्री कुमार की उपस्थिति में सीओ ओम प्रकाश भगत ने चार पांच दिन में दूसरी सूची में हुई गड़बड़ी में सुधार करने का आश्वासन दिया़ तत्पश्चात धरना समाप्त किया गया.
धरना पर बैठे आक्रोशित स्थानीय मुखिया पुष्पा देवी, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वास्तविक बाढ़ पीडि़तों को नजरअंदाज कर बिचौलियों के संलिप्तता पर अंचलाधिकारी द्वारा पीडि़तों की दूसरी सूची की स्वीकृति की गयी है, जबकि 5 सितंबर 16 को 144 बाढ़ पीडि़तों की सूची जिला आपदा प्रबंधक कार्यालय में दिया गया था, जिसकी छायाप्रति सीओ कोचाधामन को सौंपा गया फिर भी उक्त 144 पीडि़त को नजरअंदाज करते हुए दूसरे सूची में अन्य लोगों का नाम आया है़ दूसरे सूची में ऐसे ऐसे लोग है जिन्हें दूसरी बार मुआवजा राशि मिलने वाला है़ धरना में मुखिया पुष्पा देवी, उपमुखिया मुश्ताक आलम, वार्ड सदस्य जेरातुल निशा, मीना देवी, नैयर आलम, सुनील कुमार सिंह, हेला देवी, नजमा खातुन, बेगम लाल, पीडि़त वासुदेव, सेवा लाल, भौली देवी, सलीना खातुन, सीता देवी, साबीर देवी, कोला देवी, पांपी देवी, विपीन सिंह, राजो देवी, फइम अख्तर आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




