जांच करने गयी टीम के साथ दवा दुकानदार ने किया अभद्र व्यवहार

Published at :27 Dec 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
जांच करने गयी टीम के साथ दवा दुकानदार ने किया अभद्र व्यवहार

सीएस के निर्देश पर दवा दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज जोकीहाट : थाना क्षेत्र के रहड़िया फरसाडांगी गांव के नबी हसन द्वारा अवैद्य ढ़ंग से गम्हरिया हाट पर चलाये जा रहे दवाई दुकान के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक दल के साथ अभद्र व्यवहार करने व चिकित्सकों को जान से मार देन की धमकी को ले सीएस […]

विज्ञापन

सीएस के निर्देश पर दवा दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

जोकीहाट : थाना क्षेत्र के रहड़िया फरसाडांगी गांव के नबी हसन द्वारा अवैद्य ढ़ंग से गम्हरिया हाट पर चलाये जा रहे दवाई दुकान के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक दल के साथ अभद्र व्यवहार करने व चिकित्सकों को जान से मार देन की धमकी को ले सीएस के निर्देश पर दुकानदार नबी हसन व अन्य के विरूद्ध सोमवार को जोकीहाट थान में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले को ले गांव के ही मो नौशाद आलम द्वारा लोक जन शिकायत निवारण कार्यालय अररिया में आवेदन दे कर आरोप लगाया गया था कि जोकीहाट थाना अंतर्गत गम्हरिया हाट पर रहड़िया फरसाडांगी गांव के नबी हसन द्वारा अवैद्य ढ़ंग से दवाई की दुकान चलाई जा रही है. इसको लेकर लोक जन शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा सीएस अररिया को इस मामले की सूचना दी गई.
सीएस अररिया ने मामले की जांच को ले जोकीहाट रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम गठित कर जांच का आदेश दिया था. सीएस के निर्देश पर गठित टीम के चिकित्सक खैरूल्लाह अंसारी व चिकित्सक जावेद अनवर 24 नवंबर को जांच करने के लिए गम्हरिया हाट पहुंचे. चिकित्सक को देखते ही दुकानदार नवी हसन व नूर हसन पिता मो हासीम अन्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और जान से मारे की भी धमकी देने लगे. इस घटना की लिखित जानकारी गठित टीम द्वारा सीएस को दी गयी. थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन